वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 04 आरोपीगण गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2700/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 04 आरोपीगण गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2700/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर लकड़ीमण्डी चौराहे के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ लिया गया जिनके कब्जे कुल 2700/- रूपये तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-0131/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 27/05/2026 को जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि लकड़ीमण्डी चौराहे के
समीप प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है, इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर की बातों से पुलिस टीम को अवगत कराकर हम पुलिस वाले मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंचें तो मुखबिर द्वारा कुछ दूर पहले ही इशारा करते हुए बताया गया इस प्रकार बताते हुए मुखबिर खास मौके से हट बढ गया। थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा उन व्यक्तियो की तरफ तेज कदमो से बढकर घेर घार कर चारो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया।
जिनके कब्जे से कुल 2700/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 0131/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -
1. राजाराम भारती पुत्र छोटेलाल भारती निवासी-एस 13/37 तेलियाबाग थाना चेतगंज वाराणसी उम्र- करीब 26 वर्ष
2. विशाल चौहान पुत्र सूबेदार चौहान निवासी एस 12/19-15-ए पियरिया पोखरी थाना चेतगंज वाराणसी उम्र-25 वर्ष ।
3. दीनू कुमार पुत्र सुभाष जायसवाल निवासी-एस 13/32 तेलियाबागा थाना चेतगंज कमि० वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।
4. रितिक कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी-13/76-बी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमि० वाराणसी उम्र-24 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 0131/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चेतगंज
कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण - कुल 2700/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 27.05.2026 को स्थान लकड़ीमण्डी चौराहे के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 उ0नि0 संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 किशन कुमार गौड़ थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 अमित कुमार आदर्शिका पटेल थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 उमेश कुमार सिंह थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना रोहनियाँ का निरीक्षण एवं सर्किल रोहनियाँ के थाना लोहता तथा मण्डुवाडीह का अर्दली रूम निरीक्षण किया गया
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार