•   Thursday, 28 May, 2026
Varanasi Kotwali police team arrested 03 accused of theft recovered 01 stolen sound box 06 white metal anklets and Rs 200/ received from the sale of stolen goods.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 साउण्ड बाक्स, 06 सफेद धातु की पायल व चोरी के माल बिक्री से प्राप्त 200/- रुपये बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 साउण्ड बाक्स, 06 सफेद धातु की पायल व चोरी के माल बिक्री से प्राप्त 200/- रुपये बरामद ।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/26 धारा 305 (a) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 331 (4) BNS से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण 1. युसुफ वसीम उर्फ फैजू पुत्र स्व० जावेद वसीम निवासी एम एम 8 न्यू आईडीएफ कालोनी कज्जाकपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र 40 वर्ष, 2. मोहम्मद आरिफ उर्फ मोंटी पुत्र मोहम्मद शफ़ी निवासी सी. के. 65/443 बड़ी पियरी थाना चौक वाराणसी, उम्र 30 वर्ष, 3- गोपाल प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० मत्तन राम गुप्ता निवासी- ए 34/104 ए गोलगड्‌डा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र 58 वर्ष को दिनांक- 28.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर मच्छोदरी पार्क से को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का 01 साउण्ड बाक्स, चोरी किये गये 6 सफेद धातु की पायल व चोरी के माल बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नगद बरामद किया गया। तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- थाना कोतवाली पर दिनांक 26.05.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 144/26 धारा 305 (a) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण उपरोक्त को दिनांक 28.05.2026 समय 16.00 बजे मुखबिर की सूचना उ0नि0 हिमांशु कुमार मय हमराह कर्मचारीगण के साथ मच्छोदरी पार्क से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का 01 अदद साउन्ड बाक्स, चोरी किये गये 01 साउण्ड बाक्स, चोरी किये गये 6 सफेद धातु की पायल व चोरी के माल बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नगद बरामद किया गया।

विवरण पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले वसीर अहमद

फारुकी और अमान मुझसे आकर मिले और बताये कि इस समय उस घर पर कोई नहीं है करीब दो महीने से घर पर कोई आता जाता नहीं है ये अच्छा मौका है चोरी करने का जिसके बाद मैं, अमान और वसीर अहमद फारुकी तीनों लोग उस घर की छत से चढ़कर घर में गये और घर में रखे लैपटाप, कैमरा, ज्वैलरी और एक साउण्ड बाक्स चुराये। 

चोरी करने के बाद लैपटाप वसीर अहमद फारुकी ने ले लिया था, अमान ने कैमरा लिया था और ज्वैलरी और साउण्ड बाक्स मैने रख लिया था, साउण्ड बाक्स मैंने एक कपड़े की दुकान में मोंटी को बेचने के लिये दिया था जिसका पैसा मोंटी ने बकरीद के बाद देने के लिये कहा था और ज्वैलरी मैंने गोपाल प्रसाद नाम के व्यक्ति को 200 रुपये में बेच दिया है। जो बरामद हो गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. युसुफ वसीम उर्फ फैजू पुत्र स्व० जावेद वसीम निवासी- एम एम 8 न्यू आईडीएफ कालोनी कज्जाकपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र - 40 वर्ष

2. मोहम्मद आरिफ उर्फ मोंटी पुत्र मोहम्मद शफ़ी निवासी सी. के. 65/443 बड़ी पियरी थाना चौक वाराणसी, उम्र-30 वर्ष

3- गोपाल प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० मत्तन राम गुप्ता निवासी- ए 34/104 ए गोलगड्डा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र - 58 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

 

1. 01 अदद साउन्ड बाक्स,

 

2. 6 अदद सफेद धातु की पायल व

 

3. माल बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नगद

 

गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान दिनांक 28.05.2026 को, स्थानः मच्छोदरी पार्क थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

 

1 दया शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 हिमांशु कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 राहुल गुप्ता, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 अमन सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

5. का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

6. का० शिवम भारती, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।

7. रि०कां० सर्वेश, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

8. रि०कां० संदीप, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।

9. कां0 प्रवीण सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

10. रि0का0 संदीप कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)