•   Monday, 09 Feb, 2026
Varanasi Kotwali police have arrested five accused including three carrying a reward of Rs 25 000 each in a cough syrup case.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 25-25 हजार रुपये के 3 इनामिया अभियुक्तों सहित कुल 5 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 25-25 हजार रुपये के 3 इनामिया अभियुक्तों सहित कुल 5 अभियुक्तगण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तथा जहरीली दवाओं के अवैध क्रय विक्रय पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित मामले में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 235/2025 धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29/26डी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित/पुरुस्कार घोषित अपराधी कुल 05 अभियुक्तगण को एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, 
जिसमें से अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल व अंकुश सिंह 25-25 हजार रुपये के इनामिया । वारण्टी अपराधी है। गिरफ्तारशुदा अभि०गण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की प्रकिया प्रचलित है।

घटना का विवरणः- अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अन्य अभियुक्तगण के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवाइस / ई वे बिल आदि का प्रयोग कर शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड के माध्यम से कोडीन युक्त न्यू फेंसाडिल कफ सीरप की भारी मात्रा को औषधीय प्रयोग से भिन्न नशे के प्रयोगार्थ हेतु भारी मात्रा में विभिन्न मेडिकल फर्म के माध्यम से क्रय विक्रय करके आर्थिक लाभ प्राप्त किया।

विवरण पूछताछ अभियुक्त पूछताछ पर बताया गया कि विकास सिंह जो कि जौनपुर का रहने वाला है उसके

साथ अमित सिंह टाटा, प्रशान्त उपाध्याय, आकाश पाठक, गौरव जायसवाल, मनोज यादव (सिन्डीकेट), दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह व अन्य लोगो की मीटिंग शुभम जायसवाल के द्वारा अपने के बी एन प्लाजा की जाती थी वहां पर सभी लोग सम्मिलित होते थे वही पर न्यू फैन्सिडिल कफ सीरप की तस्करी की सारी बाते और पैसा आदि कैसे बैंक में जमा कराना है तथा फर्म वालो को नकद रूपया कैसे देना है सभी पर चर्चा होती थी। हम लोगो के फर्मों पर माल बहुत कम आता है बाकी शेष माल की तस्करी शुभम जायसवाल और प्रशान्त उपाध्याय, मनोज यादव (सिन्डीकेट), प्रतीक कुमार गुजराती, धर्मेन्द्र अग्रवाल के माध्यम से भी करते थे। जो फर्म हम लोगो के द्वारा खुलवाई गयी उन फर्मों मे शुभम जायसवाल और प्रशान्त उपाध्याय मिलकर दिनेश यादव, आशीष यादव, स्वप्निल केसरी व अन्य लोगो से नकद पैसा व आरटीजीएस के माध्यम से पैसा जमा कराते थे। फिर वे पैसा आरटीजीएस के माध्यम से दूसरे फर्मों में फिर उन फर्मों द्वारा वही पैसा शुभम जायसावल को वापस मिल जाता था हम लोगो के द्वारा करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी कर हवाला के जरिये करीब 40 करोड़ रुपये का धन अवैध रुप से अर्जित किया गया है। उक्त अर्जित धन का करीब 08 करोड़ रुपया का आर्थिक लाभ हम लोगो द्वारा प्राप्त किया गया है। हम लोगो की फर्मों का कुछ माल पश्चिम बंगाल, बिहार व त्रिपुरा में पकड़ा गया था जिसके संबंध में हम लोगो को नोटिस मिली थी शुभम जायसवाल ने कहा था कि ई वे बिल बनाकर नोटिस का जवाब भेज दो बाकी मैं देख लूगां। हम लोगो के द्वारा शुभम जायसवाल, प्रशान्त उपाध्याय, आकाश पाठक, मनोज यादव, धर्मेन्द्र अग्रवाल, प्रतीक कुमार आदि के कहने पर कई लोगो के दस्तावेज प्राप्त कर तस्करी करने के उद्देश्य से फर्मे खुलवायी गयी उन लोगो को कुछ पैसे दे दिये

जाते थे । न्यू फँसाडिल कफ सीरप की तस्करी उपरोक्त लोगो द्वारा ही कराया जाता था। हम लोग शुभम जायसवाल, प्रशान्त उपाध्याय व आदि के कहने पर गिरफ्तारी से बचने के लिए उन लोगो के सहयोग से फरार हो गये थे कि पुलिस द्वारा भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अमित जायसवाल पुत्र कैलाश जायसवाल निवासी सी. 14/151 2-ए काजीपुरा खुर्द सोनिया रोड थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष (25 हजार रुपये का ईनामिया अपराधी)

2. दिवेश जायसवाल पुत्र दिलीप कुमार निवासी बी. 22/404 खोजवां बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष (25 हजार रुपये का ईनामिया अपराधी)

3. अभिनव कुमार यादव पुत्र विरेन्द्र कुमार यादव निवासी बी. 27/98-ए-1 नवाबगंज छित्तपुर थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।

4. घनश्याम पुत्र मंगलप्रसाद मौर्या निवासी बी 22/275 1 जे1 खोजवा बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष ।

5. अंकुश सिंह पुत्र स्व० प्रीतम सिंह निवासी बी. 22/404 ए खोजवां बाजार थाना भेलूपुर वाराणसी मूल पता- ग्राम मानपुर थाना स्वार जिला रामपुर उम्र करीब 35 वर्ष (25 हजार रुपये का ईनामिया अपराधी)

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 235/2025 धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस व धारा 8/21/29/26डी एनडीपीएस एक्ट ।

बरामदगी का विवरण - 46 अदद विदेशी मुद्रा व जामा तलाशी का 01 अदद आई फोन

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक 07.02.2026 समय समय 18.35 बजे स्थानः भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 विकास पाण्डेय एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी

3. उ0नि0 अंकित सिंह, एसआईटी थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 मनीष सिंह, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

5. उ0नि0 धीरज सिंह, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।

6. उ0नि0 लवलेश पटेल, एसआईटी टीम थाना कोतवाली

7. उ0नि0 अमन सिंह, एसआईटी टीम थाना कोतवाली

8. का0 अखिलेश कुमार, एसआईटी थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

9. का0 सुमित शाही, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

10. का0 गौरव भारती एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

11. का0 अश्वनी कुमार, सर्विलांस सेल वाराणसी।

12. का0 विराट सिंह, साइबर सेल वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)