•   Saturday, 28 Feb, 2026
Varanasi Manduadih police station arrested two accused yesterday with a total of 129.60 liters of En

वाराणसी थाना मण्डुआडिह पुलिस द्वारा कुल 129.60 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त ब्रेजा के साथ कल 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुआडिह पुलिस द्वारा  कुल 129.60 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त ब्रेजा के साथ कल 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/तस्करी की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहा अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल निर्देशन मे थाना मण्डुआडिह पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह के तहत" चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 नफर 1. सलमान पुत्र मीर हमजा निवासी ग्राम पचोखर जनपद-गाजीपुर 2. अंकित कुमार पाण्डेय पुत्र कृष्णा कुमार पाण्डेय निवासी गोविंदपुर किरत थाना मरदह जनपद-गाजीपुर को कुल 129.60 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दिनांक 26.02.226 को समय 19.39 बजे बीएलडबल्यू परिसर में सूर्यसरोवर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डुआडिह में मु0अ0स0 0071/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. सलमान पुत्र मीर हमजा निवासी ग्राम पचोखर जनपद-गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष ।

2. अंकित कुमार पाण्डेय पुत्र कृष्णा कुमार पाण्डेय निवासी गोविंदपुर किरत थाना मरदह जनपद-गाजीपुर उम्र 27 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

बीएलडबल्यू परिसर में सूर्यसरोवर पोखरे के पास से थाना मण्डुआडिह, दिनांक 26.02.2026 समय 19.39 बजे।

बरामदगी का विवरण-

1-15 पेटी 8 pm (कुल 129.60 लीटर)

2- एक ब्रेजा गाड़ी रजि. न०- BR 06 BB 13011

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रदीप यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

2. हे0का- केशव प्रसाद थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

3. हे0का0 दीपक पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

4. आरक्षी सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

5. आरक्षी अभ्युदय सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

6. आरक्षी अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट- वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)