•   Saturday, 28 Feb, 2026
Varanasi police station Lalpur Pandeypur arrested a total of 2 accused along with 4 boxes of Officer

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा कुल 4 पेटी ऑफिसर्स च्वाईस अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ कुल 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा कुल 4 पेटी ऑफिसर्स च्वाईस अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ कुल 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/तस्करी की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहा अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल निर्देशन मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह के तहत" चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त 2 को स्कूटी से कुल 04 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ दिनांक - 26.02.2026 को समय 23.50 बजे पाण्डेयपुर चौराहे के गुरुनानक स्वीट्स के पास से 1- गुड्डू यादव पुत्र स्व० रामसुधार सिंह यादव नि०- देवरापुर पोस्ट वर्दीसांडा थाना सकलडिहा, जनपद चन्दौली 2- मनीष कन्नौजिया पुत्र भोला कन्नौजिया नि0-20/173 पैगम्बरपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0स0 0059/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1- गुड्डू यादव पुत्र स्व० रामसुधार सिंह यादव नि०- देवरापुर पोस्ट वर्दीसांडा थाना सकलडिहा, जनपद चन्दौली उम्र 37 वर्ष।

2- मनीष कन्नौजिया पुत्र भोला कन्नौजिया नि0- 20/173 पैगम्बरपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -

पाण्डेयपुर चौराहे के गुरुनानक स्वीट्स के पास थाना लालपुर पाण्डेयपुर, दिनांक 26.02.2026 को समय 23.50 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

1- बरामद शुदा 04 अदद पेटी ऑफिसर्स च्वाईस कुल मात्रा लगभग 34 लीटर।

2- एक स्कूटी रजि. न०- UP 65 DY 1336 ।

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. प्रमोद कुमार गुप्ता थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

3.उ0नि0 महेश मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 आशीष कुमार दीक्षित थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5.हे0 का0 पवन कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. कां0 लबरेज खाँ थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)