वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में वांछित 2 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में वांछित 2 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कपसेठी पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2026 को माननीय न्यायालयों द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में 02 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
1. गिरफ्तार प्रथम वारंटी राहुल मोदनवाल पुत्र शिवकुमार मोदनवाल, निवासी ग्राम लोहराडीह, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के विरुद्ध वारंट केस संख्या 24928/2022, धारा 51/59(1) फास्ट फूड एक्ट से संबंधित गैर जमानती वारंट माननीय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी द्वारा निर्गत किया गया था।
2. द्वितीय वारंटी शिवकुमार उर्फ बबलू पुत्र स्व. पंचम राजभर, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के विरुद्ध वारंट केस संख्या 2800636/2012, मु0अ0सं0 181/2007, धारा 223/224 भादवि से संबंधित गैर जमानती वारंट माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी (कोर्ट-06) द्वारा निर्गत किया गया था।
दोनों वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 विकास कुमार मौर्या (थानाध्यक्ष), थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 शशांक राय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 प्रवीण कुमार पाण्डेय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अभय प्रताप, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 राजेन्द्र यादव, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी