•   Tuesday, 21 Jul, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested one cow smuggler in an encounter; 28 cattle recovered from a conta

वाराणसी रामनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 1 गौ तस्कर गिरफ्तार, वध हेतु बिहार ले जाये जा रहे कंटेनर ट्रक में लदे 28 राशि गोवंशीय पशु बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी रामनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 1 गौ तस्कर गिरफ्तार, वध हेतु बिहार ले जाये जा रहे कंटेनर ट्रक में लदे 28 राशि गोवंशीय पशु बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गौ-तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 20.07.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 01 गौ-तस्कर मोहम्मद एजाज पुत्र हाकिम मियां निवासी ग्राम हरनाही लक्ष्मिनिया थाना बरुराज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार उम्र 29 वर्ष को विश्वसुन्दरी पुल के पास, थाना रामनगर, वाराणसी से गिरफ्तार किया गया तथा पकड़े गए कंटेनर ट्रक से 28 राशि गोवंशीय पशु (बैल) बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक 19/20.07.2026 को आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के क्रम में रामनगर पुलिस

टीम द्वारा एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु कंटेनर चालक वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने व स्वयं को घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरु कर दी गयी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा हिकमत अमली से हिरासत पुलिस में लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा तमन्चा की नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कंटेनर ट्रक को खुलवाकर चेक करने पर ट्रक के अन्दर कुल 28 राशि गोवंश (बैल) बरामद हुए। घायल व्यक्ति को दवा इलाज हेतु ट्रामा सेण्टर में दाखिल कराया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः अभियुक्त पूछताछ में बता रहा है कि कामिल और गाड़ी मालिक जुबेर अहमद मिलकर गोवंशो को लोड करवाते हैं और मैं उनके कहने पर इन्हे कंटेनर में छिपाकर बिहार ले जाता हूँ गाड़ी मालिक जहाँ बताते हैं वहाँ मैं माल को पहुँचा देता हूँ। इस काम से जितने पैसे मिलते हैं उनसे मैं अपना व अपने परिवार का गुजारा करता हूँ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 20.07.2026, स्थान- विश्वसुन्दरी पुल के पास, थाना रामनगर, वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मोहम्मद एजाज पुत्र हाकिम मियां निवासी ग्राम हरनाही लक्ष्मिनिया थाना बरुराज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार उम्र 29 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1. कंटेनर ट्रक से 28 राशि गोवंश (बैल) बरामद।

2. 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा तमन्चा की नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 आदित्य राय, चौकी प्रभारी भीटी, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 अनिल राजपूत, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

5. उ0नि0 मनीष कुमार, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

6. उ0नि0 पंकज मिश्रा, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

7. उ0नि0 अमित कुमार यादव थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

8. हे0का0 रवीन्द्र सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

9. रि० आरक्षी सूरज यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

10. आरक्षी मंजेश यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

11. रि0 आरक्षी अजीत यादव रामनगर, कमि० वाराणसी।

12. आरक्षी दुर्गा प्रसाद, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

13. रि0 आरक्षी आलोक कुमार थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)