•   Thursday, 19 Feb, 2026
Varanasi Police Station Phoolpur arrested the wanted accused in the case of assault

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा औराव पानी की टंकी के पास से लाठी-डंडे से मारपीट करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 0395/2025, धारा 191(2)/109(1)/117(2)/115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त रोशन राजभर पुत्र राजू राजभर, निवासी ग्राम खरगपुर, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.11.2025 को थाना फूलपुर पर वादी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी दुकान परसहनी चौराहे पर स्थित है। 
रात्रि लगभग 9 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय दुकानदारों द्वारा वहां से हटा दिया गया। 
लगभग आधे घंटे बाद 10–15 व्यक्तियों का एक समूह लाठी-डंडा, हॉकी एवं रॉड लेकर वादी की दुकान पर पहुंचा और हमला कर दिया।

इस हमले में वादी, उनके पिता, सेल्समैन तथा बीच-बचाव करने आए अन्य व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी। 
प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)