वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा पर्स छिनैती के मामले में 1 नफर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया, अभियुक्त के कब्जे से पर्स बरामद
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा पर्स छिनैती के मामले में 1 नफर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया, अभियुक्त के कब्जे से पर्स बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व मे थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा आटो स्टैण्ड मोहनसराय चौराहा के पास महिला का पर्स छिनकर भागने वाला अभियुक्त विजय गोंड पुत्र दिनेश गोंड निवासी-मोहनसरांय थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया था, बाद पूछताछ नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए वादी की तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०-0182/2026 धारा 304(1), 317 (2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण -
दिनांक 12.06.2026 को वादी मुकदमा अपनी बहन के साथ आटो से कहीं जा रहे थे कि अभियुक्त विजय गोंड पुत्र दिनेश गोड़ निवासी मोहनसरांय थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा वादी की बहन का पर्स छिनकर भागने लगा जिसे आस पास के लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। थाना रोहनियां पुलिस द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-0182/2026 धारा 304 (1), 317 (2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विजय गोंड पुत्र दिनेश गोंड निवासी- मोहनसरांय थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1 एक अदद लेडीज पर्स जिसमें रखा हुआ एक अदद एटीएम कार्ड, एक अदद पैन कार्ड व कुल 3300/- रुपये
नगद बरामद।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान -
थाना रोहनियां परिसर से, दिनांक 12.06.2026 समय करीब 23.30 बजे।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-0182/2026 धारा 304(1), 317 (2) बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 पवन कुमार थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा पर्स छिनैती के मामले में 1 नफर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया, अभियुक्त के कब्जे से पर्स बरामद
वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 519.5 कि०ग्रा० अवैध मादक पदार्थों कीमत करीब 2 करोड 60 लाख रूपये के विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गयी