वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0364/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जित लाल उर्फ जीतू राजभर पुत्र तारकेश्वर निवासी सा 22/124 पुरानापुल पोल कोहना थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 19.50 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत बेनीपुर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपहृता/पीड़िता उम्र करीब 16 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 07.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए म०उ०नि० संगीता देवी द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
जित लाल उर्फ जीतू राजभर पुत्र तारकेश्वर निवासी सा 22/124 पुरानापुल पोल कोहना थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत बेनीपुर पोखरा के पास से, दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 19.50 बजे।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0364/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. म0उ0नि0 संगीता देवी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. म0का0 रुकमणि उपाध्याय थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।
4. रि0का0 संचित त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद