•   Wednesday, 08 Jul, 2026
Varanasi Police Station Shivpur arrested the accused named in the case related to luring and taking

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0296/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन०एस० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव कमि० वाराणसी को दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 13.30 बजे, थाना शिवपुर परिसर से गिरफ्तार किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 05.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। 
जिसके आधार पर थाना शिवपुर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए उ0नि0 रोहित सिंह द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव कमि० वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना शिवपुर परिसर से, दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 13.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0296/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 रोहित सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

2. हे0का0 सरदार राणा थाना शिवपुर कमि० वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)