वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा 80 लाख का अमानत में ख्यानत करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा 80 लाख का अमानत में ख्यानत करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा रेलवे कालोनी के पास से अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम जलका नगरा थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष को दिनांक 16.04.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसका दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो०आम में किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरणः थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0208/2026 धारा-333/127(2)/115(2)/351(2)/310(2) BNS बाबत 5 से 6 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कृषि उत्पादक सामानों को क्रय करने से सम्बन्धित 80 लाख रुपये वादी मुकदमा के अस्थायी कर्मचारी बजरंग सिंह पुत्र भानू प्रताप निवासी खलक का पुरा, सरोन, तहसील पोर्शा जिला-मौरैया, (म. प्र.) को वादी मुकदमा के परिचित एक व्यक्ति के घर में घुसकर वाहन संख्याः हुण्डई क्रेटा कार से बंदूक की नोक पर मारपीट करने, बंधक बनाकर लूट लेने, जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मनीष कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम जलका नगरा थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष ।
वांछित अभियुक्तगण का विवरण -
1. बजरंगी सिंह पुत्र भानू प्रताप निवासी खलक का पुरा, थाना नगर जिला मुरैना मध्य प्रदेश ।
2. रामू तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश।
3. विशाल तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश।
4. विपिन तोमर निवासी ग्राम ढका नगरा थाना नगरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0- 0208/2026 धारा 333/127(2)/115(2)/ 351(2)/310(2) BNS थाना भेलूपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
2. निरीक्षक अपराध सत्यप्रकाश थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
4. आरक्षी सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी...वाराणसी
नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत अभियान