वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सोनू गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 अदद अगुँठी पीली धातु, कुछ नगद व घटना मे प्रयुक्त वाहन ऑटो बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सोनू गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 अदद अगुँठी पीली धातु, कुछ नगद व घटना मे प्रयुक्त वाहन ऑटो बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0148/2026 धारा 305 (a)/331 (4) बी0एन0एस० व बढोत्तरी धारा 317 (2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सोनू पुत्र भोलानाथ निवासी रघुनाथपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को दिनांक-23.03.2026 को समय करीब 15.25 बजे बसन्ता कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद अगुँठी पीली धातु, कुल 1000/- रू0 नकद व घटना में प्रयुक्त वाहन आटो बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 23.03.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादीगण द्वारा रात में वादी के घर का ताला तोड़कर बारह हजार रुपया नगद, एक सोने का चेन व एक सोने की अगूंठी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रा०पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-0148/20 धारा 305 (a), 331(4) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शैलेश उर्फ सोनू पुत्र भोलानाथ निवासी रघुनाथपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र 35 वर्ष।
विवरण पूछताछ- अभियुक्त शैलेश उर्फ सोनू ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-21/22.03.2026 की
रात्रि को मैंने तथा मेरे भाई व मेरे एक साथी ने मिलकर अपनी इस आटो से दीनापुर मे एक घर से चोरी किये थे, जिसमे से हमें 01 अंगूठी, 01 सिकड़ी तथा 4500/- रुपये मिले थे। घरवालों व आस-पास के लोगों के जाग जाने पर हम सभी लोग वहाँ से अपनी आटो से भाग गये थे। चोरी किये हुये माल को हम लोगों ने आपस में बांट लिया था, जिसमें से मेरे हिस्से में मुझे एक अँगूठी और 1500/- रुपये मिले थे तथा बाकी दोनों को एक सिकड़ी व 1500-1500/- रुपये मिले थे। जो पैसा और अंगूठी आपको मेरे पास से मिले हैं, यह वही है जो मेरे हिस्से में मुझे मिला था और इसमें से कुछ रुपये मैंने खर्च कर दिये हैं।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
बसन्ता कालेज के पास से, दिनांक-23.03.2026 को समय करीब 15.25 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
01. 01 अदद अगुँठी पीली धातु (कुल अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रू0)
02. घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो (UP 65 CT 9264)
03. कुल 1000/- रू० नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-0148/2026 धारा 305 (a)/331(4)/317 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मुकेश पाल थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4 उ०नि० रामअजोर थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत खतरनाक हथियार का प्रयोग कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त शैलेश उर्फ सोनू गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 अदद अगुँठी पीली धातु, कुछ नगद व घटना मे प्रयुक्त वाहन ऑटो बरामद
