•   Tuesday, 24 Mar, 2026
Varanasi Police Station Chitaipur Palas arrested the accused of kidnapping an 11 year old boy; the k

वाराणसी थाना चितइपुर पालस द्वारा 11 वषाय बालक का अपहरण करन वाला आभयुक्त गिरफ्तार अपहृत बालक सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितइपुर पालस द्वारा 11 वषाय बालक का अपहरण करन वाला आभयुक्त गिरफ्तार अपहृत बालक सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.03.2026 को मु0अ0सं0 0070/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस० थाना चितईपुर कमि० वाराणसी से संबंधित अभियुक्त विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष को सत्संगविहार कालोनी से गिरफ्तार कर, 11 वर्षीय अपहृत बालक को बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-- थाना चितईपुर जनपद वाराणसी पर दिनांक 22/03/2026 को वादी द्वारा सूचना

दी गई कि उनका 11 वर्षीय पुत्र दिनांक 22.03.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे से 01:00 बजे के बीच बिना बताए घर से कहीं चला गया है तथा अभी तक वापस नहीं आया है। वादी द्वारा परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, किन्तु बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पर अपहरण के संबंध में मु0अ0सं0-0070/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि० वाराणसी का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करमनवीर क्षेत्र से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया तथा अभियुक्त विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी को सत्संगविहार कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी का विवरण- 11 वर्षीय अपहृत बालक बरामद।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 23.03.2026 को स्थान- सत्संग बिहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विष्णु यादव पुत्र उमेश यादव निवासी सत्संग विहार कालोनी विश्वकर्मा नगर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण मु०अ०सं०- 0070/2026 धारा 137 (2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2.उ0नि0 विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 जितेन्द्र यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5.. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त काशी जोन 
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)