वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर फर्जी निकाह करके दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर फर्जी निकाह करके दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0092/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 352, 351(2) B.N.S. व 3/4 (2) POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित गुमशुदा/अपहृता नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर प्रयागराज भगा ले जाना व उसके साथ दुराचार करने वाले युवक को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01/05/2026 को अभियुक्त रब्बानी शेख पुत्र कुद्दूस शेख निवासी करैलाबाग बालू मण्डी, बिहार नगर थाना करैली जिला प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष को जलालीपुरा क्रासिंग से गोलगड्डा की तरफ आने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 01/05/2026 को मुकदमा वादिनी ने लिखित सूचना दी की उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 07/04/2026 को घर से बिना बताये प्रयागराज चली गयी थी जो मेरे भाई के साथ दिनांक 30/04/2026 को घर वापस आने पर बतायी की उसकी नाबालिग पुत्री को प्रयागराज निवासी रब्बानी शेख नामक युवक के द्वारा बहला फुसला कर प्रयागराज भगा ले जाने तथा व फर्जी निकाह करने और जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने, विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिया गया।
जिसके आधार पर थाना जैतपुरा पर मु०अ०सं० 0092/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 352, 351(2) B.N.S. व 3/4 (2) POCSO ACT पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रब्बानी शेख पुत्र कुद्दूस शेख निवासी करैलाबाग बालू मण्डी, बिहार नगर थाना करैली जिला प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक - 01.05.2026 को, स्थान- जलालीपुरा क्रासिंग से गोलगड्डा की तरफ आने वाली रोड आदमपुर वाराणसी।
पंजीकृत अभियुक्त का विवरण- मु0अ0सं0-092/2026 धारा- 137(2), 87, 65(1), 352, 351(2) B.N.S. व 3/4(2) POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 गजराज भारती, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 शैलेश, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 दीपक यादव, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. का0 सूरज कुमार थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर फर्जी निकाह करके दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार