•   Friday, 02 Oct, 2026
Varanasi's Manduwadih police station arrested one wanted accused in connection with a case under the

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित 1 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित 1 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के पर्यवेक्षण में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 338/2026 धारा 69, 89, 316(2), 352/351 (3) बीएनएस व 3 (1) द, 3(1)ध व 3 (2) VA एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विजय शंकर वर्मा उर्फ विजय पटेल पुत्र कैलाश पटेल, निवासी ग्राम भरथरा, पोस्ट भरथरा, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष को दिनांक 02.10.2026 को समय करीब 14:10 बजे नाथूपुर गेट, बीएलडब्ल्यू, थाना मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना मण्डुवाडीह द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 01.10.2026 को आवेदिका द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, रुपये लेने, गर्भपात कराने, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 338/2026 उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विजय शंकर वर्मा उर्फ विजय पटेल पुत्र कैलाश पटेल, निवासी ग्राम भरथरा, पोस्ट भरथरा, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 02.10.2026 को समय करीब 14:10 बजे नाथूपुर गेट, बीएलडब्ल्यू, थाना मण्डुवाडीह से।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 338/2026 धारा 69, 89, 316(2), 352/351 (3) बीएनएस व 3 (1) द, 3(1) ध व 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 विशाल कुमार सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 दीपक कुमार पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)