सीड़ा प्राधिकारी कोर्ड की 42 वीं बैठक सम्पन्न, निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश
सीड़ा प्राधिकारी कोर्ड की 42 वीं बैठक सम्पन्न, निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

वाराणसी:- मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SIDA), जौनपुर की 42वीं बैठक का आयोजन कमिश्नरी सभागार में हुआ।

बैठक में अध्यक्ष के समक्ष सीडा प्राधिकरण द्वारा कुल 18 प्रस्ताव प्रस्तुत गया था। बैठक में मुख्य रूप से सीघ्र क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटे की स्थापना, किसानों से भूमि क्रम की अनुमति, भूखण्डों के आवंटन की अनुमति प्रदान की गयी। इसके साथ ही सीडा प्राधिकरण में आपरेटिंग मैन्युअल - 2024 को लागू किया गया।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा निवेश को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सड़क, विद्युत, जलापूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई योजनाओं एवं प्रोत्साहन नीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में उद्यमियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए औद्योगिक विकास को गति दी जाएगी। साथ ही, रोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सीडा प्राधिक्षण के अधिसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित ग्रामों में स्टैम्प शुल्क के रूप में प्राप्त 2% की धनराशि लगभग रू0 27.5 लाख के विकास कार्य की अनुमति प्रदान की गयी। सीडा के अन्तर्गत अनुरक्षण कार्य, सड़क व भवन आदि की आवश्यकतानुसार कार्य कराये जाने की अनुमति प्रदान की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी / मुख्य कार्यपालक अधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र वीडियो कान्फ्रेंसिक के माध्यम से जुड़े थे। जिलाधिकारी, जौनपुर द्वारा सीडा में अटल योजना के तहत कराये गये कार्यों से अवगत कराया गया।
बैठक का संचालन आशुतोष सहाय पाठक, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार मुख्य अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, विशाल सिंह अधिशाषी अभियंता, निर्माण खण्ड, जौनपुर एस. एम. पटेल, क्षेत्रीय प्रवन्धक, यूपीसीडा, वाराणसी, सुधीर कश्यप, सहयुक्त नगर नियोजक, वाराणसी आदि उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं में सुस्ती व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया