•   Wednesday, 08 Apr, 2026
Development Authority Varanasi launches online NOC service Now NOC facility will be available at home

विकास प्राधिकरण, वाराणसी ने की ऑनलाइन NOC सेवा का शुभारम्भ - अब घर बैठे मिलेगी NOC सुविधा

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

विकास प्राधिकरण, वाराणसी ने की ऑनलाइन NOC सेवा का शुभारम्भ - अब घर बैठे मिलेगी NOC सुविधा

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा द्वारा आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को उपाध्यक्ष कार्यालय, वाराणसी विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन NOC प्रणाली (Online NOC System) का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा तथा नगर नियोजक प्रभात कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को नई प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा इसके उपयोग की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।

इस नवीन डिजिटल सुविधा के माध्यम से नागरिकों को अब विभिन्न प्रकार की NOC प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुगम हो जाएगी, जिससे नागरिकों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

इस ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत नागरिक धारा 80 NOC (Section 80), लैंड यूज NOC (Land Use), बार NOC, सराय NOC, पेट्रोल पम्प NOC तथा पटाखा लाइसेंस NOC के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं तथा आवेदन की प्रगति (Application Status) की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की सूचना डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कार्यवाही अधिक पारदर्शी बनेगी।

उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा नागरिक सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से NOC जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा अनावश्यक विलम्ब की समस्या में कमी आएगी। यह पहल शासन की ई-गवर्नेंस (e-Governance) एवं डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

नागरिक वाराणसी विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.vdavns.com तथा noc.vdavns.com पर जाकर सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आवेदक आसानी से अपनी NOC के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वाराणसी विकास प्राधिकरण नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की जनहितकारी डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)