वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0087/2026 धारा 74/85/80 (2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्तगण 01- विवेक कुमार सिंह पुत्र स्व० चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी निकट नागा बाबा मन्दिर ग्राम लोढ़ान चाँदमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी स्थाई पता-ग्राम अंडिका थाना पवई जनपद आजमगढ़ व 02- अभिषेक कुमार पुत्र स्व० चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी निकट नागा बाबा मन्दिर ग्राम लोढ़ान चाँदमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी स्थाई पता- ग्राम अंडिका थाना पवई जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक-07.04.2026 को समय करीब 11.15 बजे नागा बाबा मन्दिर के सामने मोड़ लोढ़ान चांदमारी शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-27.02.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने उनकी पुत्री के ससुरालजनों द्वारा दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करने तथा वादी की पुत्री की फांसी लगाने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-0087/2026 धारा 74/85/80 (2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त कैंट द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. विवेक कुमार सिंह पुत्र स्व० चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी निकट नागा बाबा मन्दिर ग्राम लोढ़ान चाँदमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी स्थाई पता- ग्राम अंडिका थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष ।
02. अभिषेक कुमार पुत्र स्व० चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी निकट नागा बाबा मन्दिर ग्राम लोढ़ान चाँदमारी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी स्थाई पता- ग्राम अंडिका थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक-07.04.2026 को समय करीब 11.15 बजे, नागा बाबा मन्दिर के सामने मोड़ लोढ़ान चांदमारी शिवपुर वाराणसी से।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0087/2026 धारा 74/85/80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01- उ0नि0 आशीष सिंह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
02- हे0का0 रामबाबू थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
03- का0 नितेश कुमार तिवारी थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
04- का0 बालमुकुन्द मौर्या थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं में सुस्ती व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया