वाराणसी एस०ओ०जी० टीम नेतृत्व में 10 नफ़र अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, कब्जे से कुल 170000/-रु० नगद, विभिन्न दस्तावेज़ व कार्ड्स एवं घटना में प्रयुक्त 1 चार पहिया वाहन बरामद, कैंट पुलिस ने निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका
वाराणसी थाना कैण्ट व एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 10 नफ़र अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, कब्जे से कुल 170000/-रु० नगद, विभिन्न दस्तावेज़ व कार्ड्स एवं घटना में प्रयुक्त 1 चार पहिया वाहन बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट व एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मु0अ0सं0-0065/2026 धारा 318 (4)/303(2)/317(2)/317(4)/112(2) बी०एन०एस० थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से सम्बन्धित कुल 10 नफ़र वांछित अभियुक्तगण टप्पेबाजों को आज दिनांक-08.04.2026 को समय करीब 03.00 बजे रेलवे स्टेशन कैण्ट प्लेटफार्म नं0-09 के पास थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 170000/- रुपये नकद, विभिन्न दस्तावेज़ व कार्ड्स एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-10.02.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी निवासिनी हनुमानगंज सरैया नं0-1 जनपद वाराणसी ने प्रतिवादीगण (अज्ञात व्यक्तियों) द्वारा छलपूर्वक वादिनी का बैग जिसमें रखा सात लाख रू0, 02 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पहचान पत्र चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-0065/2026 धारा 318(4)/303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अभिषेक वर्मा द्वारा संपादित की जा रही है।
अपराध का तरीका/विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण

उपरोक्त का एक संयुक्त आपराधिक गिरोह है, जो पहले अपने वाहन (बरामद वाहन XUV700) से किसी अन्य जनपद में जाते हैं और वहां किसी होटल में रहकर आस-पास के बैंकों, ए०टी०एम० व अन्य संस्थानों में अपने वाहन से रेकी करते हैं। जिसके पश्चात जब अभियुक्तगण को पता चलता है कि कोई व्यक्ति अधिक नगद लेकर जा रहा है, तब उनके गिरोह का कोई सदस्य मौका देखकर चिह्नित किए गए व्यक्ति पर खाने की कोई वस्तु जैसे छोले, सब्जी इत्यादि अथवा गन्दा पानी डाल देता है और फिर गिरोह का दूसरा व्यक्ति उसे साफ करने में मदद करने के बहाने से चिह्नित व्यक्ति के पास रखे नगद को चुपके से निकाल लेता है। जिसके पश्चात अभियुक्तगण अपने वाहन से वहां से फरार हो जाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व० विरेन्द्र मिश्रा निवासी बरौनी जिला बेगुसराय बिहार, उम्र 38 वर्ष।
2. मृत्युंजय कुमार सिंह पुत्र स्व० नागेश्वर सिंह निवासी बीहट जीरोमाईल थाना बरौनी बेगूसराय बिहार, उम्र 50 वर्ष।
3. कुनाल कुमार तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी बरौनी बस स्टैण्ड थाना फुलवरिया जनपद बैगूसराय बिहार, उम्र 23
वर्ष।
4. राजू पाण्डेय पुत्र बबलू पाण्डेय निवासी टेघरा दनियालपुर थाना टेघरा जिला बेगूसराय बिहार, उम्र 22 वर्ष ।
5. राजेश्वर तिवारी पुत्र स्व० अवध तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार, उम्र 25 वर्ष।
6. राहुल तिवारी पुत्र स्व० अवध तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा थाना फुलवरिया जिला बेगूसराय बिहार, उम्र 27 वर्ष।
7. सूरज तिवारी पुत्र स्व० नुनु तिवारी निवासी बरौनी बस स्टैण्ड सोकहरा थाना फुलवरिया जिला बेगुसराय बिहार, उम्र 22 वर्ष ।
8. संजय तिवारी पुत्र स्व० गुलाब तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा बस स्टैण्ड थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार, उम्र 40 वर्ष।
9. मुकुल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी सोकहरा बरौनी थाना फुलवरिया बेगुसराया, उम्र 25 वर्ष।
10. रिक्की तिवारी उर्फ अनिकेत तिवारी स्व० शम्भू तिवारी निवासी सोकहरा बरौनी थाना फुलवरिया बेगुसराय बिहार, उम्र 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-

1- कुल 1,70,000/- रुपये (एक लाख सत्तर हजार रुपये) नकद।
2- विभिन्न दस्तावेज व कार्ड्स (01 अदद चेक बुक, 01 अदद पैन कार्ड, 01 अदद आधार कार्ड, 01 अदद भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र, 01 अदद भारतीय स्टेट बैंक एटीएम कार्ड, 01 अदद स्वास्थ विभाग कार्ड)।
3- घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन XUV-700 (मूल्य करीब 18 लाख रु0) बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
रेलवे स्टेशन कैण्ट प्लेटफार्म नं0-09 के पास थाना कैण्ट कमि० वाराणसी से, दिनांक-08.04.2026 को समय करीब 03.00 बजे ।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र मिश्रा, 2. मृत्युंजय कुमार सिंह, 3. कुनाल कुमार तिवारी, 4. राजू पाण्डेय, 5. राजेश्वर तिवारी, 6. राहुल तिवारी, 7. सूरज तिवारी, 8. संजय तिवारी, 9. मुकुल तिवारी, 10. रिक्की तिवारी उर्फ अनिकेत तिवारी के विरुद्ध-
01- मु0अ0सं0 0065/2026 धारा 318 (4)/303(2)/317(2)/317(4)/112 (2) बीएनएस थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
अभियुक्त राजेश्वर तिवारी पुत्र स्व० अवध तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार के विरुद्ध-
01- मु0अ0सं0 0263/2024 धारा 120-B,379,411,420 भा०दं0सं0 1860 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
02-मु0अ0सं0 0195/2024 धारा 120-B,379,411,420 भा०दं0सं0 1860 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
नोट- उपरोक्त के अतिरिक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध जनपद भागलपुर, पुरनिया, तारापुर, मोतिहारी कटिहार, रोसरा, बेगूसराय, हसनपुर व सुलतानगंज (बिहार) में भी भिन्न-भिन्न प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत होने का तथ्य प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थाना कैण्ट पुलिस टीम प्र०नि० शिवाकान्त मिश्र, उ०नि० प्रवेश कुमार कुन्तल, उ0नि० अभिषेक सिंह, का० शैलेन्द्र कुमार, का० मनमोहन कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी व का० रोहित तिवारी साईबर सेल ।
एस०ओ०जी० पुलिस टीम
एस०ओ०जी० प्रथम प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह मय टीम।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी एस०ओ०जी० टीम नेतृत्व में 10 नफ़र अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, कब्जे से कुल 170000/-रु० नगद, विभिन्न दस्तावेज़ व कार्ड्स एवं घटना में प्रयुक्त 1 चार पहिया वाहन बरामद, कैंट पुलिस ने निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका