अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा 1 निरीक्षक, 1 अग्निशमन अधिकारी, 4 उप निरीक्षक व 4 अन्य कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई
अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी श्री शिवहरी मीना, द्वारा 1 निरीक्षक, 1 अग्निशमन अधिकारी, 4 उप निरीक्षक व 4 अन्य कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई
पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी शिवहरी मीना द्वारा निरीक्षक नागरिक पुलिस विद्याशंकर शुक्ला-थाना मण्डुवाडीह, अग्निशमन अधिकारी इन्द्रजीत वर्मा-प्रभारी फायर स्टेशन भेलूपुर, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राम बचन प्रसाद-वाचक अपर पुलिस आयुक्त, अपराध, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस छोटेलाल यादव-पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक रेडियो अखिलेश चन्द्र गुप्ता-रेडियो शाखा, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस कालीदीन-यातायात पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी चालक सालिक राम यादव-परिवहन शाखा, मुख्य आरक्षी चालक हरिकान्त सिंह-परिवहन शाखा, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस मोहम्मद युसूफ पुलिस लाइन, स्वीपर रहमतुल्ला-पुलिस लाइन को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त लाइन्स प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स गौरव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मी तथा सेवानृवित्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण के परीवारीजन सम्मिलित रहे।
अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उनको स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सोशल मीडिया सेल कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्ननरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी