•   Sunday, 29 Nov, 2026
Newly appointed Police Commissioner Kiran S. assumed the charge of Commissioner of Police Varanasi Commissionerate. Outgoing Police Commissioner Mohit Agarwal wished the incoming Police Comm

नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस0 द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी का पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवागत पुलिस आयुक्त को सफल कार्यकाल हेतु दीं शुभकामनाए

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस0 द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी का पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवागत पुलिस आयुक्त को सफल कार्यकाल हेतु दीं शुभकामनाए

नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस0 द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा नवागत पुलिस आयुक्त को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई।

नवागत पुलिस आयुक्त द्वारा पदभार ग्रहण संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला गया।

पदभार ग्रहण की प्रक्रिया के अंतर्गत विभागीय कार्यों, प्रशासनिक दायित्वों एवं संबंधित अभिलेखों का विधिवत हस्तांतरण किया गया।

इस अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा नवागत पुलिस आयुक्त को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवागत पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी में नए नेतृत्व के अंतर्गत पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई शुरुआत हुई।

नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस0 द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। 

इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई। 

कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया के अंतर्गत पदभार से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा विभागीय कार्यों, प्रशासनिक दायित्वों एवं संबंधित अभिलेखों का विधिवत हस्तांतरण किया गया। 

इस अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा नवागत पुलिस आयुक्त को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। 

नवागत पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी में नए नेतृत्व के अंतर्गत पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई शुरुआत हुई। 

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)