•   Friday, 14 Nov, 2025
Amethi celebrated the victory with drums and by feeding each other laddus.

अमेठी ढोल नगाड़े और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाया गया जीत का जश्न

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

अमेठी ढोल नगाड़े और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाया गया जीत का जश्न

गौरीगंज:- अमेठी.....बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से समूचे राष्ट्र में उमड़ी उत्साह की लहर आज अमेठी जनपद के गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक भी पूरे वेग के साथ पहुंची। विजय के इस सुनहरे क्षण पर जिला कार्यालय उत्सव, उमंग और आत्मीयता के स्वर से गूंज उठा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल–नगाड़ों की थाप पर गगन भेदी नारों के साथ विजय की अनुभूति को निर्बाध उत्सव में बदल दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया 
। और इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्षोल्लास साझा किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने उत्सव को और भी स्मरणीय बना दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला महामंत्री केशव सिंह, भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, विषुव मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला, जिला मंत्री अरुण मिश्रा, जिला सह–मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्र कौशिक, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल, मंडल अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिला कार्य समिति सदस्य देव प्रकाश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, रवि सिंह, हरिशंकर यादव पूर्व कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्सव के बीच वातावरण में भावनाओं का एक विशेष रंग घुला हुआ था—समर्पण का, संगठन के प्रति अटूट विश्वास का और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का। हर चेहरे पर गर्व की चमक थी और हर नारे में लोकतंत्र की धड़कन सुनाई दे रही थी। यह केवल राजनीतिक विजय का उत्सव नहीं था, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के परिश्रम, विश्वास और धैर्य का उत्सव था, जिन्होंने संगठन को जीवन का सम्मान जनक स्थान दिया है।

इस हर्ष पूर्ण क्षण पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहें।

रिपोर्ट- कुलदीप सिंह..अमेठी
Comment As:

Comment (0)