•   Wednesday, 14 Oct, 2026
Based on information from an informer the Sigra police station in Varanasi arrested one accused along with 30 packets of illicit marijuana estimated to be worth around Rs 15 lakh and the four wheeler used in the crime.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 पैकेट नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 पैकेट नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14/10/2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लोहे की पुरानी पानी की टंकी पचपेडवा थानाक्षेत्र सिगरा से अभियुक्त राज किशोर गोंड पुत्र स्व० राज नारायण गोंड नि० ग्रा० नवाडेरा पो० पुराना भोजपुर थाना भोजपुर जिला बक्सर उम्र 27 वर्ष को "30 पैकेट" नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया) तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- राज किशोर गोंड पुत्र स्व० राज नारायण गोंड नि० ग्रा० नवाडेरा पो० पुराना भोजपुर थाना भोजपुर जिला बक्सर उम्र 27 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः दिनांक 14/10/2026 को, स्थान- लोहे की पुरानी पानी की टंकी पचपेडवा थाना क्षेत्र सिगरा वाराणसी से।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण-

1. नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 (अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रूपया)

2. एक चार पहिया वाहन Mahindra veero (घटना में प्रयुक्त वाहन)

3. कुल 1400/ रू0 नगद। (जामा तलाशी से)

4. 01 मोबाइल फोन की पैड

5. कुल 10 बोरी पशु आहार।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 शिवम मिश्रा चौ०प्र० नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 रोहित त्रिपाठी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. उ0नि0 ए.के. राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

6. उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

7. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

8. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

9. हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

10. रि0का0 नागेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

11. रि0का0 प्रदीप कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)