वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर व जनपदीय साइबर क्राइम सेल टीम की सजगता व त्वरित कार्यवाही से साईबर फ्राड हुए कुल 6,40000/- रुपये को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खातों में वापस कराया गया
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर व जनपदीय साइबर क्राइम सेल टीम की सजगता व त्वरित कार्यवाही से साईबर फ्राड हुए कुल 6,40000/- रुपये को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खातों में वापस कराया गया
पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त अपराध के कुशल निर्देशन, पुलिस उपायुक्त अपराध व अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के जनपदीय साइबर क्राइम सेल टीम की सजगता व त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आनलाइन धोखाधड़ी के शिकार केरल राज्य, थाना जैतपुरा व थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र की निवासी शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर फ्राड की सम्पूर्ण धनराशि 6,40000/- रू0 को शिकायतकर्ताओं के खाते मे वापस कराया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
1. दिनांक 23.01.2026 को करीब 22:34 पर शिकायतकर्ता केरल निवासी मो० अदनान द्वारा साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत पंजीकृत कराया गया कि शिकायतकर्ता वाराणसी घूमने आये थे कि विपक्षी द्वारा होटल, गाड़ी बुक कराने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर फ्राड कर मेरा 4,15000/- रूपये ले लिया गया है, जिसपर थाना लालपुर पाण्डेयपुर साइबर नोडल द्वारा तत्काल बैंक से समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता का पैसा पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक के खाता संख्या 12731000003618 में होल्ड करा दिया गया।
जिसके उपरान्त मा० न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराये गये कुल 4,15000/- रुपये को शिकायकर्ता उपरोक्त के खाते में वापस कराया गया।
2. दिनांक 15.01.2026 को करीब 14:10 पर शिकायतकर्ता छोटेलाल खरवार पुत्र स्व० राम बचन निवासी एस-10/78ए 3 सी हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी द्वारा साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत पंजीकृत कराया गया कि विपक्षी द्वारा इन्श्योरेंस पालिसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर फ्राड कर मेरा 75000/- रूपये ले लिया गया है,
जिसपर थाना लालपुर पाण्डेयपुर साइबर नोडल द्वारा तत्काल बैंक से समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता का पैसा बैंक आफ बडौदा के खाता संख्या 48110100005296 में होल्ड करा दिया गया। जिसके उपरान्त मा० न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराये गये कुल 75000/- रुपये को शिकायतकर्ता उपरोक्त के खाते में वापस कराया गया।
3. दिनांक 06.03.26 को करीब 12:07 PM पर शिकायतकर्ता के फोन पर एक मो0न0 से फोन काल आता है जो खुद को लाइफ इश्योरेन्स कन्ज्यूमर कोर्ट, मुम्बई का वकील सुमित बताता है और इश्योरेन्स के फायदे बताकर आवेदिका के खाते से 1,50000 रू0 का फ्राड कर लेता है आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर सेल से सम्पर्क कर NCRP/1930 पोर्टल पर कम्पलेन दर्ज कराया जाता है।
जिसके उपरान्त साइबर सेल कमि० वाराणसी के द्वारा रिलाइन्स निप्पो इन्श्योरेन्स कम्पनी से प्रभावी पत्राचार व टेलिफोनिक वार्तालाप कर सम्पूर्ण धनराशि (रूपये 1,50000/-) को आवेदिका के खाता मे रिफण्ड (वापस) कराया गया।
आवेदिकों द्वारा साइबर सेल की सम्पूर्ण टीम की कोटि कोटि प्रशंसा की गई।
सराहयनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी प्रभारी साइबर क्राइम सेल कमि० वाराणसी।
2. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 कृष्ण कुमार जायसवाल साइबर क्राइम सेल कमि० वाराणसी ।
4. का0 रविश राय साइबर क्राइम सेल कमि० वाराणसी।
5. का0 रोहित तिवारी साइबर क्राइम सेल कमि० वाराणसी।
3. म0का0 गरिमा शुक्ला थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
साइबर फ्राड से बचाव-
1. डिजिटल अरेस्ट व पुलिस/सीबीआई/नारकोटिक्स/कस्टम विभागों के नाम से आने वाले ब्लैकमेलिंग कॉल या मैसेज से सावधान रहें।
2. मेल या मैसेज के माध्यम से आने वाले किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही अपने मोबाइल
में कोई भी एपीके फाइल डाउनलोड ना करें।
3. गूगल सर्च पर कस्टमर केयर के नाम से उपलब्ध नम्बरों पर बिना जाँचे-परखे विश्वास न करें।
4. किसी भी डर या लालच में ना आएँ क्योंकि यहीं से साइबर अपराध की शुरुआत। होती है।
4. किसी भी डर या लालच में ना आएँ क्योंकि यहीं से साइबर अपराध की शुरुआत होती है।
5. सोशल मीडिया के विभिन्न सेफ्टी फीचर्स जैसे टू स्टेप वेरीफिकेशन व प्राइवेसी ऑन पोस्ट का ध्यान रखें।
6. सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से मित्रता ना करें ना ही किसी से अपने व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें।
पोट- साइबर फ्राड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर या www.cybercrime.gov.in पर या अपने नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएँ।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 8 विकेट से हराया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार के मामले में लिप्त, अभियुक्त मनोज कुमार समेत 1 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया