•   Saturday, 11 Apr, 2026
Varanasi Sigra police arrested 10 accused of creating a ruckus in a public place.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाली 10 अभियुक्तागण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाली 10 अभियुक्तागण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम को सूचना मिली कि पिलर नं0 60-61 कैण्ट रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं आपस में विवाद कर रही हैं तथा आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रही हैं उक्त सूचना पर हम पुलिस वाले मय पुलिस बल के उक्त घटना स्थल पर पहुँचे तो पिलर नं0 60-61 कैण्ट रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थान चौकी क्षेत्र रोडवेज में कुछ महिलाएं आपस में विवाद कर रही थी जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वो लोग मानने को तैयार नहीं हुई एवं आमदा फौजदारी होने लगी, शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके से कुल 10 अभियुक्तागण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस०एस० में दिनांक- 10/04/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण सार्वजनिक स्थान पर विवाद करने वाली 10 महिला अभियुक्तागण गिरफ्तार।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक- 10.04.2026 को, स्थान- पिलर नं0 60-61 कैण्ट रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थान चौकी क्षेत्र रोडवेज थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 कुमार गौरव सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज थाना सिगरा कमि० वाराणसी

3. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. उ0नि0 जावेद अशरफ थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी।

6. म0उ0नि0 प्रेमलता सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

7. म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

8. म०उ०नि० काजोल सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

9. म०का० ऋतम्भरा यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

10.म0का0 प्रतिभा तिवारी थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी।

11. कां0 जटाशंकर पाण्डेय, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

12. का0 नरेन्द्र कुमार, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

13. का0 अजय सोनकर थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

14. कां0 राहुल कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)