वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 8 विकेट से हराया
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 8 विकेट से हराया
वाराणसी 11 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पहला मैच प्रशासन और चिकित्सा के बीच खेला गया।
चिकित्सा विभाग की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की टीम की तरफ से सत्येंद्र ने 38 बाल पर पांच चौके की मदद से 40 रन, राम भुवन ने 23 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन और डॉक्टर आशीष गुप्ता ने 20 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए इसके अतिरिक्त मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश, धनंजय, राकेश और अमित ने एक-एक विकेट लिया।
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया और पूरे दो अंक प्राप्त किया।
प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 16 बाल पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन, ऋषि कपूर ने 15 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन, राकेश ने 14 बाल पर तीन चौके की मदद से 17 रन और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने 15 बाल पर तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए।
चिकित्सा विभाग की तरफ से सत्येंद्र ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए।16 बाल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह के द्वारा दिया गया।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह के शानदार बल्लेबाजी से प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को 8 विकेट से हराया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार के मामले में लिप्त, अभियुक्त मनोज कुमार समेत 1 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया