•   Tuesday, 23 Jun, 2026
In Gauriganj town of Amethi social activists and local people took out a candle march to protest against the alleged police enco

अमेठी गौरीगंज कस्बे में बिहार प्रदेश में भरत तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

भरत तिवारी एनकाउंटर पर निकला कैंडिल मार्च

अमेठी:- गौरीगंज कस्बे में बिहार प्रदेश में भरत तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता बसंत तिवारी ने किया ।

ब्लॉक गौरीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 30 से 40 लोग एकत्र हुए । 
उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद कैंडल मार्च प्रारंभ किया गया ।

कैंडल मार्च शहीद स्मारक स्थल से निकलकर कोतवाली मार्ग होते हुए फल मंडी तिराहा तक पहुंचा। 
मार्च में शामिल लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा न्याय दिलाए जाने की मांग की ।

रिपोर्ट- कुलदीप सिंह..अमेठी
Comment As:

Comment (0)