वाराणसी में माइक्रो प्लान बनाकर अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीयूष राय
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वाराणसी में तेज हुई कार्यवाही
वाराणसी, 13 अप्रैल 2026 टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व टीबी दिवस 24 मार्च 2026 के अवसर पर नोएडा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया।
इस क्रम में जनपद वाराणसी में माइक्रो प्लान बनाकर अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीयूष राय ने दी।
कैंप के माध्यम से हो रही सघन जांच
डॉ राय ने बताया कि जनपद के 331 चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से विशेष कैंप लगाकर टीबी की जांच की जा रही है।
दिनांक 24 मार्च 2026 से प्रारंभ इस अभियान के अंतर्गत अब तक 14 एक्स-रे कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1295 व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान 281 व्यक्तियों के एक्स-रे असामान्य पाए गए, जिनमें से 120 लक्षणयुक्त व्यक्तियों के बलगम सैंपल नाट मशीन से जांच हेतु भेजे गए।
जांच के उपरांत 16 मरीजों में टीबी की पुष्टि होने पर उनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।
इन कैंपों में एक्स-रे के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की जा रही है। अगले सप्ताह से इस अभियान का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा।
जागरूकता अभियान भी जारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि जनपद में जन-जागरूकता हेतु राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से 1 जनवरी 2026 से अब तक 125 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 12,900 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया जा चुका है। यह अभियान सतत जारी है।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की उपलब्धि
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीयूष राय ने बताया कि वर्ष 2025 में जनपद की 387 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। साथ ही, 1 जनवरी 2026 से अब तक लगभग 1,65,000 लोगों की स्क्रीनिंग/इनरोलमेंट कर संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया गया है।
टीबी मुक्त भारत ऐप से मिल रही सुविधा
सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा जारी “टीबी मुक्त भारत” मोबाइल एप्लीकेशन को नए नोटिफाइड मरीजों एवं उनके परिजनों के मोबाइल में डाउनलोड कराकर निक्षय आईडी से लॉगिन कराया जा रहा है।
इस ऐप में उपलब्ध खुशी चैटबॉट के माध्यम से मरीजों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल रहा है।
इस एप्लीकेशन के माध्यम से मरीजों को नियमित दवा सेवन की याद दिलाने तथा छोटी समस्याओं का समाधान तुरंत प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। पुराने मरीज भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त, डॉ. ईशान सोनी को विदाई दी गई तथा नवागंतुक सुश्री लिपि नागयाच का किया गया स्वागत
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से माल फड से 3500/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद