•   Monday, 13 Apr, 2026
On the occasion of transfer Additional Deputy Commissioner of Police Dr. Ishan Soni was bid farewell by Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mohit Agarwal and the newcomer Ms. Lipi Nagayach was welcomed.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त, डॉ. ईशान सोनी को विदाई दी गई तथा नवागंतुक सुश्री लिपि नागयाच का किया गया स्वागत

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त, डॉ. ईशान सोनी को विदाई दी गई तथा नवागंतुक सुश्री लिपि नागयाच का किया गया स्वागत

      आज दिनांक 13.04.2026 को पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। 

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

 

इसी अवसर पर नवागत अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी। 

 

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । 

 

सोशल मीडिया सेल

  पुलिस आयुक्त,

  वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)