•   Monday, 13 Apr, 2026
Two accused of gambling were arrested by the Adampur police station of Varanasi Rs 3500/ and 52 playing cards were recovered from their possession.

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से माल फड से 3500/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से माल फड से 3500/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सक्का घाट चबूतरे के पास से 02 नफर अभियुक्तगण को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों के पास से 3500/- रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबध में थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-0071/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0-0071/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० थाना आदमपुर कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः -

1. दिनेश कुमार पुत्र स्व पत्तू लाल पता ए 7/16 शक्काघाट थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष।

2. वरुण कुमार केवट पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ए 7/10 शक्काघाट थाना आदमपुर वाराणसी उम्र-26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक-12.04.2026, स्थान- सक्का घाट चबूतरे के पास थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरणः- 3500/- रुपये माल फड़ व 1800/- रुपये जामा तलाशी में मय 52 ताश के पत्ते बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-

1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उप निरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी चौकी प्रभारी मच्छोदरी, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उप निरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी तेलियानाल, थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

4. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. मुख्य आरक्षी मान सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. आरक्षी शीतल कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)