•   Tuesday, 07 Apr, 2026
Intensive vehicle checking campaign effective challan action and strengthening of traffic/law and order in all zones including Cantt are

कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के निर्देशन एवं फील्ड पर्यवेक्षण में कैंट क्षेत्र सहित समस्त जोन में सघन वाहन चेकिंग अभियान, प्रभावी चालान कार्यवाही एवं यातायात/कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के निर्देशन एवं फील्ड पर्यवेक्षण में कैंट क्षेत्र सहित समस्त जोन में सघन वाहन चेकिंग अभियान, प्रभावी चालान कार्यवाही एवं यातायात/कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण

कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.04.2026 को सायं 18:00 बजे से 20:00 बजे तक एक व्यापक, सघन एवं परिणामोन्मुख चेकिंग अभियान चलाया गया। 

यह अभियान अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय के कुशल निर्देशन में समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय उपस्थिति के साथ संचालित किया गया।

अभियान के दौरान शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा स्वयं कैंट क्षेत्र में भ्रमण कर सघन चेकिंग की गई। 

इस दौरान अनेक वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को और अधिक प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों एवं हाईवे क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, संदिग्ध गतिविधियों एवं अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए निम्न बिंदुओं पर केंद्रित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई

गलत दिशा (Wrong Side) में चलने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

बिना नंबर प्लेट अथवा अस्पष्ट छेड़छाड़ युक्त नंबर प्लेट वाले वाहनों की गहन जांच कर आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

 

चार पहिया वाहनों पर अवैध रूप से लगी काली फिल्म (Black Film) को हटवाते हुए संबंधित के विरुद्ध चालान/अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

निर्धारित पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त अवैध रूप से खड़े ऑटो/टोटो एवं अन्य वाहनों को हटवाकर यातायात को बाधारहित बनाया गया।

 

ग्रामीण परमिट पर शहर क्षेत्र में संचालित ऑटो/टोटो की विशेष जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई।

 

सड़कों एवं फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर आमजन के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाया गया।

 

हाईवे क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से खड़े ट्रक, बस एवं अन्य भारी वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 

बिना नंबर प्लेट अथवा संदिग्ध रूप से संचालित डंपर भारी वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई।

 

अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव प्राप्त किए गए तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया गया।

 

अभियान की प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों द्वारा स्वयं फील्ड में भ्रमणशील रहकर चेकिंग कार्यवाही की सतत निगरानी की गई। 

 

अधिकारियों ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा यह सुनिश्चित किया कि समस्त कार्यवाही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शालीन व्यवहार के साथ संपादित हो। साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि चेकिंग के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो एवं यातायात का प्रवाह बाधित न होने पाए।

 

सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे विशेष रुचि एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं सतत चेकिंग अभियान संचालित करते रहें। भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुगम यातायात संचालन एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

 

अभियान के दौरान की गई समस्त कार्यवाही- जैसे चालान, जब्ती, चेतावनी एवं अन्य वैधानिक कदमों का विस्तृत विवरण संकलित कर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया, ताकि अभियान की समग्र समीक्षा कर भविष्य की रणनीतियों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।

 

आमजन से अपील

 

कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि) अपने साथ रखें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सड़क पर अनुशासन एवं धैर्य बनाए रखें। साथ ही, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें। नागरिकों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

 

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि जनसुरक्षा, यातायात अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

 

सोशल मीडिया सेल

 

कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्ननरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)