वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मारपीट व स्नैचिंग/छिनैती के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के रुपये बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मारपीट व स्नैचिंग/छिनैती के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के रुपये बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/लूट/छिनैती के अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0178/2026 धारा 115 (2),352,304(2), 324 (4) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317 (2) बी०एन०एस० थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय पुत्र सुनीलदत्त पाण्डेय निवासी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक-06.04.2026 को समय करीब 02.45 बजे हिरामनपुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी के कुल 3260/- रू0 नगद बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-
दिनांक-05.04.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादीगण द्वारा दिनांक-03.04.2026 को वादी को गाली-गलौज देते हुये, मारने-पिटने व मोबाइल फोन तोड़ने एवं पॉकेट से झपट्टा मारकर तीस हजार रूपया व स्मार्ट वॉच लेकर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-0178/2026 धारा 115(2),352,304(2), 324(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म०उ0नि0 मीनू सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिषेक पाण्डेय पुत्र सुनीलदत्त पाण्डेय निवासी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
हिरामनपुर क्रासिंग के पास से, दिनांक-06.04.2026 को समय करीब 02.45 बजे ।

विवरण पूछताछ- अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-03.04.2026 को शाम में रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति से मेरा झगड़ा हो गया था, जिसमें मैं तथा मेरे अन्य 02 साथी साथ थे। हम लोगों ने उस व्यक्ति को काफी मारा-पीटा था, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। यह देखकर मेरे दोनों साथी मौके से भाग गये थे और मैं उस व्यक्ति के गिरने के बाद भी उसे मार-पीट रहा था तथा उसके जेब में कुछ पैसा था, जिसको मैं लेकर वहाँ से भाग गया था। यह वही पैसा है जो मेरे द्वारा उस व्यक्ति की जेब से झपटमारी की गयी थी तथा कुछ पैसा खाने-पीने में खर्च हो गया है।

बरामदगी का विवरण - कुल 3260/- रू0 नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0178/2026 धारा 115(2), 352,304(2),324(4),317 (2) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 मीनू सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 शिवनारायन सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 अनिल कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
6. हे0का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 अंकित कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के निर्देशन एवं फील्ड पर्यवेक्षण में कैंट क्षेत्र सहित समस्त जोन में सघन वाहन चेकिंग अभियान, प्रभावी चालान कार्यवाही एवं यातायात/कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण