•   Monday, 06 Apr, 2026

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा सरकारी कार्य मे बांधा डालने, प्राण घातक हमला करने आदि के मामलों में पंजीकृत 2 मुकदमों वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा सरकारी कार्य मे बांधा डालने, प्राण घातक हमला करने आदि के मामलों में पंजीकृत 2 मुकदमों वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01. मु0अ0सं0-131/2026 धारा 125, 115(2), 352, 351(3), 109, 110 बी0एन0एस0 व 3 (1) द, 3 (1)ध, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट व 02. मु0अ0सं0-132/2026 धारा 115 (2), 110, 121(2), 132 बी0एन0एस0 व 7 सीएलए एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहित चौहान पुत्र रुपलाल चौहान निवासी ग्राम जरियारी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-05.04.2026 को समय 10.20 बजे कपिसा मोड़ थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-03.04.2026 को विपक्षीगण द्वारा वादी के भाई को जाति सूचक गाली देते हुए, जान से मारने की नियत से ईट से मारने की वजह से बेहोश हो जाने और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पर मु0अ0सं0-131/2026 धारा 125,115(2),352,351(3), 109,110 बी0एन0एस० व 3(1) द,3 (1) ध.3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमि० वाराणसी द्वारा सम्पादित की जा रही है तथा चौकी प्रभारी दानगंज उ०नि० जितेन्द्र कुमार द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर शान्ती व्यवस्था के दृष्ठीगत विपक्षीगण को थाने पर लाते समय जोरदार धक्का देकर सड़क पर गिरा देने जिससे चौकी प्रभारी को सिर में गम्भीर चोट आने से बेहोश हो जाने आदि के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-132/2026 धारा 115(2), 110,121 (2), 132 बी०एन०एस० व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 चन्द्रभूषण यादव द्वारा किया जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

मोहित चौहान पुत्र रुपलाल चौहान निवासी ग्राम जरियारी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 52 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

कपिसा मोड़ थाना चोलापुर से, दिनांक-05.04.2026 को समय 10.20 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-131/2026 धारा 125, 115(2), 352, 351(3), 109, 110 बी0एन0एस0 व 3 (1) द, 3(1) ध, 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-132/2026 धारा 115 (2), 110, 121 (2), 132 बी0एन0एस0 व 7 सीएलए एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. हे0का0 मो० शकील अहमद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 अमित सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)