•   Saturday, 06 Sep, 2025
Lucknow Prayas Organic Institute organized a grand Ganesh festival in Indiranagar

लखनऊ प्रयासा ऑर्गेनिक संस्थान की ओर से भव्य गणेश उत्सव का आयोजन इंदिरानगर में किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

इंदिरानगर में भव्य गणेश उत्सव का हुआ आयोजन*


लखनऊ:- प्रयासा ऑर्गेनिक संस्थान की ओर से भव्य गणेश उत्सव का आयोजन इंदिरानगर में किया गया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रज्ञा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियो ने गणेश वंदना के साथ साथ आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया संस्था की अध्यक्ष प्रज्ञा सिंह ने बताया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और नई सोच देने का अवसर है। भगवान गणेश को बुद्धि और शक्ति के देवता माना जाता है। उसी तरह हमारी मातृशक्ति भी समाज की वास्तविक ताक़त है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना है। जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास होगा। गणेश उत्सव हमें यही प्रेरणा देता है कि जैसे विघ्नहर्ता गणेश सभी बाधाओं को दूर करते हैं, वैसे ही हमें समाज से भेदभाव और असमानता की बाधाएँ दूर करनी चाहिए। 

आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही है और हमें उनके सहयोग और नेतृत्व को पूरे मन से स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभूति सिंह, मोनिसा, रीना सिंह, दीपक दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अजमी अलवी. लखनऊ उत्तर प्रदेश
Comment As:

Comment (0)