लखनऊ नव भारतीय किसान संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में सम्पन्न


लखनऊ नव भारतीय किसान संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में सम्पन्न
लखनऊ नवभारतीय किसान संगठन परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय छठा मील सीतापुर रोड़ लखनऊ में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला व संचालन यूपी प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला ने किया बैठक का मुख्य उद्देश्य किसाने की समस्याओं को लेकर कई प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
15 सितंबर को होने वाले आंदोलन हरिद्वार को सफल बनाने पर चर्चा की गई 16 और 17 अक्टूबर प्रयागराज फूलपुर तहसील में समस्याओं को लेकर दो दिनों से किसान पंचायत के विषय में सभी जिला अध्यक्षों को पहुंचने के लिए आदेशित किया गया उसके बाद संगठन का बड़ा विस्तार किया गया दूसरे संगठन से आए लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई सैकड़ो किसानों के साथ आए सीतापुर से प्रदीप मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
जगतपाल रावत को पूर्वी जिला अध्यक्ष लखनऊ और मोनी सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की कमान सौंप गई बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ज्ञान प्रसाद साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सुखदेव पाल राष्ट्रीय सचिव आकाश मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला जी जिला प्रमुख महासचिव उत्तराखंड महावीर नौटियाल जी सभी जिलों से आए जिला अध्यक्ष हुआ मंडल अध्यक्ष सभी जिला अध्यक्षों के जिले की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्मल शुक्ला सभी पदाधिकारियों व किसानों को होने वाले आगामी कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट- अजमी अलवी. लखनऊ उत्तर प्रदेश