•   Sunday, 16 Aug, 2026
On the auspicious occasion of 80th Independence Day Additional Deputy Commissioner of Police Gomti Zone hoisted the flag at the Police Office Gomti Zone Babatpur and wished Independence Day to the police officers and employees.

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन, बाबतपुर में ध्वजारोहण किया गया। 

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। 

उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की प्रेरणा देता है।

अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)