वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जान लेवा हमला करने वाला 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जान लेवा हमला करने वाला 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0436/2026 धारा-109 (1) बी0एन0एस0 थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित 01 अभियुक्त कपिल देव पुत्र लखन यादव निवासी ग्राम उचला थाना रौशनगंज जनपद गया बिहार पिन कोड 824217 हालपता- लखराव महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 24.07.2026 को रानीपुर मोतीझील के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरणः-अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के चाचा को जान से मारने की नियत हमला कर देना जिससे दीवार से टकराकर बेहोश हो जाने तथा स्थिति गम्भीर हो जाने आदि कतिपय आरोपों के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0436/2026 धारा-109(1) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त कपिल देव पुत्र लखन यादव निवासी ग्राम उचला थाना रौशनगंज जनपद गया बिहार पिन कोड 824217 हालपता- लखराव महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 24.07.2026 को रानीपुर मोतीझील के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कपिल देव पुत्र लखन यादव निवासी ग्राम उचला थाना रौशनगंज जनपद गया बिहार पिन कोड 824217 हालपता- लखराव महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 24.07.2026 को, स्थान- रानीपुर मोतीझील के पास से थाना भेलूपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 सूर्यभान थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अनुज सिंह चौकी प्रभारी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
4. का0 श्यामू थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी