•   Monday, 27 Jul, 2026
The accused named in the case of POCSO Act was arrested by the Lohta police team of Varanasi police

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व मे थाना लोहता पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 0222/2026 धारा- 137(2) बीएनएस व 3 / 4(1) पाक्सो एक्ट थाना लोहता कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त शहबाज उर्फ बल्लू पुत्र रेयाज अहमद निवासी धमरिया थाना लोहता कमि० वाराणसी को आज दिनांक-25.07.2026 को समय करीब 10.10 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पम्प केराकतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक 24.07.2026 को वादी मुकदमा श्री हफीजुर्रहमान के नाबालिग भाई उम्र करीब 17 वर्ष के साथ प्रतिवादी द्वारा अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर थाना लोहता मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 ऋतुराज सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

शहबाज उर्फ बल्लू पुत्र रेयाज अहमद निवासी धमरिया थाना लोहता कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-

दिनांक 25.07.2026 समय 10.10 बजे, थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पम्प केराकतपुर के पास से।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0स0 0222/2026 धारा- 137 (2) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट थाना लोहता कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमि० वाराणसी ।

2. उ0नि0 ऋतुराज सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह थाना लोहता कमि० वाराणसी।

4. रि0का0 बिरजू प्रजापति थाना लोहता कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)