वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0398/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सूरज पटेल पुत्र उमाशंकर पटेल निवासी हिरामनपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को दिनांक 24.07.2026 को समय करीब 20.49 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 24.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उ०नि० संदीप कुमार शर्मा द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सूरज पटेल पुत्र उमाशंकर पटेल निवासी हिरामनपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से, दिनांक 24.07.2026 को समय करीब 20.49 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0398/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. का0 अशोक कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।
4. म0का0 प्रियंका थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..