वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 1 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 2 अदद वाहन बरामद
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 1 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 2 अदद वाहन बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0500/2026 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफ़र अभियुक्त राकेश बनवासी पुत्र रामदेव बनवासी निवासी ग्राम बरथरा खुर्द थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी को 02 अदद पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध करने हेतु ले जाते समय दिनांक 31.08.2026 को समय करीब 16.10 बजे थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत चिरईगांव बराई अंडर पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से कुल 03 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 02 अदद वाहन बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
राकेश बनवासी पुत्र रामदेव बनवासी निवासी ग्राम बरथरा खुर्द थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
कुल 03 राशि गोवंश, घटना में प्रयुक्त 02 अदद पिकप बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत चिरईगांव बराई अंडर पास से, दिनांक 31.08.2026 समय करीब 16.10 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0500/2026 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अपराजित सिंह चौहान थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 सिंधु कुमार थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 अभिषेक सिंह थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
6. का0 साहिल सौरभ थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 1 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 2 अदद वाहन बरामद