•   Thursday, 05 Mar, 2026
Police celebrated Holi with great enthusiasm in Commissionerate Varanasi officers and employees were drenched in colours.

कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी 

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में होली पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पारंपरिक रूप से पुलिस लाइन एवं पुलिस आयुक्त आवास पर हर्षोल्लास के साथ होली मनायी गई ।

मुख्य बिन्दु:-

जनपद में होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन एवं अपने आवास पर पारंपरिक रूप से होली उत्सव में सहभागिता की ।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण रंग, अबीर एवं गुलाल में सराबोर होकर आपसी भाईचारे, सौहार्द्र एवं एकता का संदेश देते हुए उत्सव में शामिल हुए ।

होली उत्सव के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है ।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आज दिनांक 05.03.2026 को कमिश्नरेट वाराणसी में होली पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पारंपरिक रूप से पुलिस लाइन एवं पुलिस आयुक्त आवास पर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। 

इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी रंग, अबीर एवं गुलाल में सराबोर होकर उत्सव में शामिल हुए तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का आकर्षक संगम देखने को मिला, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)