•   Sunday, 17 May, 2026
Rudrabhishek was performed at the place of penance of Baba Siddhadas Ji Maharaj Dham Hargaon in Amet

अमेठी जनपद में बाबा सिद्धादास जी महाराज धाम हरगांव की तपोस्थली पर रुद्राभिषेक का कार्य सम्पन्न हुआ

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

अमेठी जनपद में बाबा सिद्धादास जी महाराज धाम हरगांव की तपोस्थली पर रुद्राभिषेक का कार्य सम्पन्न हुआ 

शांम को अंतरराष्ट्रीय तथा वाचक साध्वी प्रज्ञा भारती  ( पंछी देवी जी ) हरिद्वार के मुखारविंद से कथा का रसपान भक्त जनों ने उत्साह पूर्वक प्राप्त किया । 
प्रज्ञा भारती जी ने अपने उद्बोधन में कहा - कि जिस प्रकार से श्रीराम हमें बताते हैं कि "जीवन कैसे जिया जाना चाहिए" ( आदर्शों के साथ ) और श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि "जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए" (कर्म और बुद्धि के साथ) इन दोनों का संतुलित समावेश ही एक सफल और सार्थक जीवन की कुंजी है ।

श्रीराम के जीवन से मिलने वाली सीख मर्यादा और आदर्श के साथ-साथ कर्तव्य परायणता और त्याग समता और प्रेम धैर्य और संयम की सीख मिलती है ,  तो वहीं श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म ही धर्म है ,  और अधर्म का विरोध , परिस्थितियों के अनुसार ढलना आनंद और समभाव की सीख मिलती है । इसी के साथ-साथ हिन्दू सनातन धर्मावालियों को संगठित रहने एवं सनातन धर्म की रक्षा एवं सनातन धर्म पर चर्चा परचर्चा और श्रीराम ,  श्रीकृष्ण के आदर्शो की व्याख्या का सौभाग्य लगभग 50 ( पच्चास ) देशों से अधिक देश में जाकर प्रज्ञा भारती  द्वारा उद्बोधन भी किया जा चुका है । 
कथा के मुख्य आयोजक तपस्वी स्थल की वर्तमान महन्त श्रीमती रेखा दास जी एवं  दिवाकर दास के कुशल नेतृत्व में चल रहा है ।  
उक्त समस्त कार्यक्रम कल  दिनांक --17 -05-2026 को भी पूर्व वत जारी रहेगा।
कार्यक्रम उद्बोधन का कार्य मारुति यादव द्वारा किया गया, और भक्त समुदाय के रूप में पूज्य कन्हैया लाल , शशांक शुक्ला ,  अंशुमान बाबा , पूर्व विधायक तेजभान सिंह,  सुरेश यज्ञ सैनी , श्रीराम क्रांतिकारी , उपमा सरोज , लाल शीतला शरण सिंह , मुन्ना दास , आचार्य गजानंद महाराज , पूज्य  मिथिला दास,  शिव महेश शुक्ला , राम बहादुर यादव , गंगा बक्श सिंह,  निर्भया नंद पांडे , पंकज सिंह, अचार्य राज कुमार द्विवेदी व कथा व्यास संजय मिश्रा दिनकर तथा क्षेत्र की हजारों महिलाएं एंव गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- कुलदीप सिंह..अमेठी
Comment As:

Comment (0)