•   Monday, 31 Aug, 2026
The Chaubeypur police team from Varanasi police station arrested two gamblers playing illegal gambli Rs. 32 000 worth of goods and Rs. 1 650 were recovered from the spot and in their possession.

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 2 जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 48 अदद ताश के पत्ते, 32000/- रु0 माल फड व 1650/-रु. जामातलाशी का बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 2 जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 48 अदद ताश के पत्ते, 32000/- रु0 माल फड व 1650/-रु. जामातलाशी का बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहादुरपुर में योगी वीर बाबा मन्दिर के पास से जुआ खेल रहे 1. इश्तियाक अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी, 2. शिवम खरवार पुत्र स्व० विनोद खरवार निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी को दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया। 
मौके व कब्जे से कुल 48 अदद ताश के पत्ते, 32000/- रू0 माल फड़ व 1650/- रु. जामातलाशी से बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चौबेपुर पर मु0अ0सं0 0498/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. इश्तियाक अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष । 2. शिवम खरवार पुत्र स्व० विनोद खरवार निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास -

मु0अ0सं0 0498/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

बरामदगी का विवरण-

कुल 48 अदद ताश के पत्ते, 32000/- रू0 माल फड़ व 1650/- रु. जामातलाशी ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहादुरपुर में योगी वीर बाबा मन्दिर के पास से, दिनांक 31.08.2026 को समय करीब 17.10 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 अनिल कुमार शर्मा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)