वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार कब्जे से चोरी किया हुआ पीली धातु (4.16 ग्राम) व जामा तलाशी का कुल 908/- रूपया बरामद किया गया
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार कब्जे से चोरी किया हुआ पीली धातु (4.16 ग्राम) व जामा तलाशी का कुल 908/- रूपया बरामद किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 22.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर शीतला गली के पास से 02 अभियुक्तगण 1. शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी एस 2/172 ढीठोरी मार्ग, भोजूबीर थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 27 वर्ष 2. रवि कुमार पुत्र स्व मेवालाल निवासी एस 2/172 डिठोरी महाल, सिकरौल, भोजूबीर, थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया हुआ पीली धातु (4.16 ग्राम) चोरी का व जामा तलाशी का कुल 908/- रुपया बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-073/2026 धारा- 317 (2) BNS पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 22.03.2026 को चोरी किए हुए सामान को बेचने की फिराक मे शीतला गली के पास घूम रहे थे कि तभी उनको पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया जिनके पास से पीली धातु (4.16 ग्राम) जामा तलाशी का 908/- रुपया बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु०अ०सं० 073/2026 धारा-317 (2) BNS पंजीकृत किया गया।
विवरण पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि ये पीली धातु हमारा नहीं है, हमने ये
काल भैरव मन्दिर में दर्शन करने आये दर्शनार्थी से कुछ दिन पहले चुराया था जिसको अपने घर पर रखा था और उसको पिघला कर आधा हिस्सा हमने पहले ही एक व्यक्ति को बेच दिया था किसको बेच दिया था ये हमे जानकारी नहीं है बेचे गये सामान से कुछ रूपये प्राप्त हुये थे जिससे हम अपना खर्चा चला रहे थे अब कुछ ही रूपये शेष रह गये थे तो बचे हुए सामान के आधे हिस्से को शीतला गली के रास्ते चौखम्भा की तरफ दुकान पर जाकर बेचने के फिराक मे लगे थे लेकिन कोई खरीददार नहीं मिल रहा था हम लोग बेचने के लिए ही घूम ही रहे थे कि आप लोगो द्वारा हमे पकड़ लिया गया है और जो रुपया मेरे पास से बरामद हुआ है यह वही रूपया बच गया था जो हमने सामान पहले बेचा था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी एस 2/172 ढीठोरी मार्ग, भोजूबीर थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 27 वर्ष।
2. रवि कुमार पुत्र स्व मेवालाल निवासी एस 2/172 डिठोरी महाल, सिकरौल, भोजूबीर, थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 36 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1. पीली धातु (4.16 ग्राम)
2. जामा तलाशी का 908/- रुपया
गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान दिनांक 22.03.2026, स्थानः शीतला गली के पास थाना कोतवाली
वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अमन सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
3. का0 अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
4. का0 अरुण कुमार व्यास, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
5. का0 सुरेश कुमार वर्मा, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
