•   Monday, 23 Mar, 2026
1 warrant arrested by Chetganj police station Varanasi

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 1 वारण्टी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 1 वारण्टी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मा० न्यायालय ASJ/FTC14 वाराणसी द्वारा थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2003 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त मो० फुरकान पुत्र मो० रउफ निवासी नरायनपुर रतन थाना मड़ावली जनपद बिजनौर के विरूद्ध एनबीडब्लू/ 82/83 सीआरपीसी मा० न्यायालय से निर्गत किया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला द्वारा थाना स्थानीय पर उ0नि0 श्री गोविन्द प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारण्टी अभियुक्त मो० फुरकान उपरोक्त को गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया। उक्त के अनुपालन में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो० फुरकान उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मो० फुरकान पुत्र मो० रउफ निवासी नरायनपुर रतन थाना मड़ावली जनपद बिजनौर उम्र करीब 44 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 22.03.2026 को अभियुक्त के घर ग्राम नरायनपुर रतन थाना मड़ावली जनपद बिजनौर से गिरफ्तार किया गया।

संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-246/2003 धारा 8/22 NDPS Act थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 गोविन्द प्रसाद थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 अनिल कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)