•   Monday, 31 Aug, 2026
Under the leadership of DCP Kashi a dialogue program was organized with the girl students of classes 9th to 12th in Radha Kishori Gove Ramnagar in the context of studies and competitive examinations.

डीसीपी काशी के नेतृत्व में राधा किशोरी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामनगर में कक्षा 9वी से 12वी तक की छात्राओं के साथ पढ़ाई एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आजोयन किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

डीसीपी काशी के नेतृत्व में राधा किशोरी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामनगर में कक्षा 9वी से 12वी तक की छात्राओं के साथ पढ़ाई एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं के परिप्रेक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आजोयन किया गया

शासन के निर्देशों के आलोक में जनपद में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से नियमित संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित करने हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त जोन काशी की गरिमामयी उपस्थिति में थाना रामनगर पुलिस द्वारा राधा किशोरी बालिका इण्टर कालेज में 9वी से 12वी कक्षा की छात्राओं के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों एवं जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से उनके विचार एवं समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी जिनमें छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों एवं समय प्रबन्धन जैसे विषयों पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे । 
जिसके क्रम में पुलिस उपायुक्त द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनकी प्राप्ति हेतु अनुशासन, निरन्तरता, समय प्रबन्धन तथा स्वध्य्यन जैसे उपयोगी गुर सिखाये एवं छात्राओं को जीवन में विनम्र, सशक्त एवं आम जनमानस की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने हेतु प्रेरित किया । 
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गयी तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उत्सुकता प्रकट की गयी । 

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों का विवरण – थाना रामनगर

1. गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त, जोन काशी, कमि0 वाराणसी। 
2. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी । 
3. श्रीमती साधना राय, प्रधानाध्यापिका, राधा किशोरी बालिका इण्टर कालेज, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी । 
4. श्रीमती सीमा शर्मा, सहायक अध्यापिका, राधा किशोरी बालिका इण्टर कालेज, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी
5. श्रीमती अंजलि शर्मा, सहायक अध्यापिका, राधा किशोरी बालिका इण्टर कालेज, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी । 
6. उ0नि0 नितेश शर्मा, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
7. उ0नि0 अनुराग कृष्ण पाण्डेय, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
8. उ0नि0 मनीष कुमार मौर्या, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
9. म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
10. म0आ0 सरोजनी यादव, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
11. म0आ0 मंजू देवी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
12. म0आ0 रानी देवी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
13. म0आ0 कृष्णा देवी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 
14. आरक्षी कृष्ण कुमार, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी। 

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)