•   Monday, 30 Mar, 2026
Varanasi Chitaipur police arrested the accused of assault robbery and threat to kill 1 Android mobile of Samsung company Varanasi Chitaipur police arrested the accused of assault 1 Android mobile of Samsung company recovered..

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1 एण्ड्रायड मोबाइल सैंमसंग कंपनी बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1 एण्ड्रायड मोबाइल सैंमसंग कंपनी बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-080/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/110/309 (6) बी0एन0एस० से संबंधित 01 अभियुक्त नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे नि० मझिया कला चन्दौली थाना चन्दौली जिला चन्दौली उ०प्र० उम्र करीब 27 वर्ष को आरके हाइट होटल के सामने रूम लेलो अपार्टमेन्ट थाना चितईपुर से गिरफ्तार किया गया था। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक 26.03.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर वादी द्वारा अवगत कराया गया कि वह अपने मित्र के

साथ सुसुवाही जा रहा था। रास्ते में अमन टी स्टाल के पास दो अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक से आए, टक्कर मारी तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ लौटे, जिनमें नीलेश दुबे उर्फ राजा दूबे सहित अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, और वादी व उसके मित्र के साथ लोहे की रॉड व लात-घूंसे से मारपीट की। इस घटना में वादी को कई चोटें आई तथा उसके मित्र के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। 
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर में मु0अ0सं0-080/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/110/309 (6) बी0एन0एस० में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक-30.03.2026 को अभियुक्त नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे नि० मझिया कला थाना चन्दौली जिला चन्दौली उ0प्र0 उम्र करीब 27 वर्ष को आरके हाइट होटल के सामने रूम लेलो अपार्टमेन्ट थाना चितईपुर से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 30.03.2026 को स्थान- आर के हाइट होटल के सामने रूम लेलो अपार्टमेन्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे नि० मझिया कला चन्दौली थाना चन्दौली जिला चन्दौली उ०प्र० उम्र करीब 27 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-080/2026 धारा 191 (2)/115(2)/352/351(3)/110/309(6) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- सैमसंग कम्पनी का एण्ड्रायड फोन (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) बरामद।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2.उ0नि0 उ0नि0 विवेक शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 सतीश कुमार यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)