वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित मुकदमे मे 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित मुकदमे मे 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, हत्या/लूट की घटनाओ के अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 351/2026, धारा 103(1), 238 (A) बी०एन०एस० थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त आकाश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व० शंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम महुआडांड़ थाना विशुनपुर जिला राँची झारखण्ड को आज दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 13.50 बजे, थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत मोहाँव अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 21.08.2026 को थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत अज्ञात शव की सूचना प्राप्त होने पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पुलिस को प्राप्त वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना चोलापुर पुलिस द्वारा वादिनी मुकदमा से शिनाख्त उपरान्त, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पति को मारपीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया जिसके आधार पर दिनांक 26.08.2026 को मु0अ0सं0 351/2026 धारा-103 (1) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी पर पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
आकाश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व० शंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम महुआडांड़ थाना विशुनपुर जिला राँची झारखण्ड उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत मोहाँव अण्डर पास से, दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 13.50 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 351/2026 धारा 103(1), 238 (A) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. हे0का0 अनुनेष सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 मो० शकील अहमद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 गोवर्धन प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी, कमांड सेंटर एवं सर्विलांस की सहायता से ऑटो में छूटा महिला का बैग बरामद, नगदी व आभूषण सहित सकुशल सुपुर्द किया गया