•   Monday, 29 Dec, 2025
Varanasi Police Station Bhelupur arrested the accused with a total of 6 kg 21 anta banned Chinese ma

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा कुल 6 किलोग्राम 21अण्टा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा कुल 6 किलोग्राम 21अण्टा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों / प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 27/12/2025 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त संजय प्रजापति पुत्र स्व० पुरुषोत्तम नि0 N12/220 मोहल्ला जल्ला बजरडीहा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष को कुल 06 किलोग्राम (21अण्टा) प्रतिबन्धित अवैध चाइनीज मांझा बरामद कर हिरासत पुलिस में लिया गया इस सम्बंध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-546/2025 धारा-293/125/223 बीएनएस 2023 व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 27/12/2025 को, स्थान- गौसिया मदरसा के आगे गली में चबूतरे पर थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

-

अभियुक्त का विवरण – संजय प्रजापति पुत्र स्व0 पुरुषोत्तम नि0 N12/220 मोहल्ला जल्ला बजरडीहा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण - कुल वजन 06 किलोग्राम (21अण्टा) प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 पवन पाण्डेय थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. उ0नि0 दीपक कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0उ0नि0 संजना गौतम थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

5. हे0का0 संदीप कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. म0का0 सपना शर्मा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)